Description
झारखण्ड सरकार ने दिसंबर 2025 में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली, 2025 (PESA Rules 2025) को औपचारिक मंजूरी दी, जो 2 जनवरी 2026 से प्रभावी हुई है। इस विषय पर पंचानन सोरेन लिखित यह एक महत्वपूर्ण अध्ययन है। आमजन, विशेषकर आदिवासी समुदाय पेसा कानून की मूल भावना, प्रावधानों और महत्त्व को समझ सकें, इसके लिए ‘पेसा कानून: एक परिचय’ (झारखंड नियमावली 2025) की बहुत ही सरल, सहज एवं बोधगम्य भाषा में की गई है। इस पुस्तक का प्रमुख उद्देश्य ग्राम सभा को सशक्त बनाना है, जिसे पेसा कानून की आत्मा माना गया है। ग्राम सभा के माध्यम से आदिवासी जनजीवन, पारंपरिक रीति-रिवाजों, संस्कृति एवं स्वशासन व्यवस्था का संरक्षण करते हुए समग्र और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करना ही इस पुस्तक की मूल भावना है।






